फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now people are being informed about online bill submission

हाथरस : अब लोगों को ऑनलाइन बिल जमा करने की दी जा रही जानकारी

Wed, 09 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now people are being informed about online bill submission
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच बिजली महकमे के मीटर रीडर लोगों को घर बैठे ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करने की जानकारी दे रहे हैं। मीटर रीडर बिलिंग के साथ घर-घर जाकर पंफलेट का वितरण भी कर रहे हैं। इस पंफलेट में बिल जमा करने के लिए कई एप को दर्शाया गया है। जमा करने की प्रक्रिया भी बताई जा रही है। साथ ही बकाया भुगतान संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। पंफलेट वितरण के बाद ऑनलाइन बिलिंग का ग्राफ बढ़ता है तो राजस्व भी बढ़ना तय है।
जिले में 65 बिजलीघरों के जरिये करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूति की जाती है। हर माह एक कंपनी द्वारा ऑनलाइन बिलिंग की जा रही है। कोरोना काल के कारण विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि लोग बिलिंग काउंटरों की ओर पूरी तरह से रुख नहीं कर रहे हैं। इस कारण राजस्व का ग्राफ भी गिर रहा है, इसलिए अब बिलिंग कंपनी द्वारा लोगों को ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से देहात तक पंफलेट वितरित करके लोगों को ऑनलाइन बिल जमा करने की जानकारी भी मीटर रीडरों की मदद से दी जा रही है, ताकि कोरोना संक्रमण के बीच लोग घर बैठे ही बिजली का बिल जमा कर सकें। अब तक शहर में 30 प्रतिशत व देहात में 26 प्रतिशत बिलिंग हो चुकी है। बिलिंग के मामले में हाथरस जोन में आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed