{"_id":"5e12330a8ebc3e87ef0a9349","slug":"hathras-now-on-sunday-doctors-will-see-patients-hathras-news-ali2232643162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब रविवार को भी डॉक्टर देखेंगे मरीजों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब रविवार को भी डॉक्टर देखेंगे मरीजों को
विज्ञापन
अब रविवार को भी मरीजों को देखेंगे डॉक्टर
प्राथमिक, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को लगेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला
प्रत्येक केंद्र पर एक प्राइवेट व एक निजी चिकित्सक को किया जाएगा तैनात
घनश्याम सिंह
हाथरस। आने वाले दिनों में अब रविवार को छुट्टी वाले दिन भी डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। सभी प्राथमिक और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन होगा। शासन से इस संबंध ेमें आदेश आने के बाद विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
फरवरी माह से जिले में आयोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन प्रत्येक रविवार को होगा। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को इस मेले का आयोजन कराएं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश इसका नोडल विभाग होगा।
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में इनकी होगी तैनाती
हाथरस। मेले में कम से कम दो डॉक्टर (एक सरकारी एवं एक निजी क्षेत्र से जिसमें एक एलोपैथिक हो), एक फार्मासिस्ट, एक प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ/सहायक, स्टाफ नर्स, एक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं एक कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले छात्रों की तैनाती अलग से की जाएगी।
विज्ञापन
मेले में यह सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध
ओपीडी सेवाएं। टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग संबंधी जानकारी एवं आवश्यक जांच एवं उपचार दिया जाएगा। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग एवं उपलब्ध इलाज व फॉलोअप। प्रधानमंत्री जन आयोग्य योजना एवं मुख्य मंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण। गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श एवं सेवाएं। संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श एवं सेवाएं। नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं संवाएं। परिवार नियोजन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
शासन से इस संबंध में आदेश प्राप्त हुआ है। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। अगले माह से आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन होना है।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।