फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now oil theft from transformer of Navalnagar, power crisis deepens in 200 houses

हाथरस : अब नवलनगर के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, 200 घरों में गहराया बिजली संकट

Sat, 25 Jun 2022 09:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now oil theft from transformer of Navalnagar, power crisis deepens in 200 houses
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दो महीने में छह ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हो चुका है। शुक्रवार की रात को शहर के नवलनगर में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो गया। इससे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस वजह से करीब दो सौ घरों में देर रात तक बिजली गुल रही।
गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों में तेल की क्षमता को पूरा किया। अब इन ट्रांसफार्मरों को चोरों का गिरोह निशाना बना रहा है। शुक्रवार की रात को चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल पार कर दिया। इससे रात साढ़े नौ बजे ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब दो सौ घरों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बिना बिजली के लोग चैन से सो नहीं सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। रात्रि करीब दो बजे ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई रितु कुमार शर्मा का कहना है कि नवलनगर में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल पार कर दिया। इस कारण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। रात को दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed