{"_id":"60abeb688ebc3e34f874102d","slug":"hathras-now-ncc-cadets-are-also-taking-online-classes-and-doing-parades-hathras-news-ali263836329","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब एनसीसी कैडेट्स भी ले रहे ऑनलाइन क्लास व कर रहे परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब एनसीसी कैडेट्स भी ले रहे ऑनलाइन क्लास व कर रहे परेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एनसीसी कैडेट्स के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एनसीसी की 9 यूपी बटालियन द्वारा अब ऑनलाइन क्लास शुरू की गई हैं और ऑनलाइन परेड कराई जा रही है। इसे लेकर कमान अधिकारी कर्नल नवजोत कंग ने सभी कॉलेजों के एनसीसी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
कोरोना काल में जिस तरह शिक्षा और अन्य काम घर से ऑनलाइन तरीके से हो रहे हैं, ठीक उसी तरह एनसीसी कैडेट्स को ऑनलाइन परेड कराई जा रही है। एनसीसी कैडेट्स के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कमान अधिकारी कर्नल नवजोत कंग ने ऑनलाइन क्लास और परेड को लेकर निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद यहां भी ऑनलाइन परेड शुरू हो गई है।
शासन व एनसीसी उच्च कमान के निर्देशानुसार एनसीसी, हाथरस के कमान अधिकारी कर्नल नवजोत कंग, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके सिंह ने जिले के लगभग 24 स्कूल-कॉलेजों में संचालित एनसीसी से जुड़े कैडेट्स को ऑनलाइन परेड कराने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सभी सहायक एनसीसी अफसर और केयरटेकर को दी गई है, जिसके बाद यहां भी कैडेट्स की ऑनलाइन परेड का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार इंद्रपाल ने बताया कि ऑनलाइन परेड सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हो रही है, जिसमें कैडेट्स को ड्रिल, हथियार खोलने और चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कैडेट्स को बताया गया कि एनसीसी को इलेक्टिव विषय के रूप में मान्यता मिल गई है। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार इंद्रपाल, सैनिक स्टाफ समेत विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के सहायक एनसीसी अफसर, केयरटेकर और स्कूल कॉलेजों के 300 से अधिक कैडेट्स शामिल हुए।