फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now feel free to roam anywhere in the night, you will not see Kanwai: Prajapati

हाथरस : अब रात में कहीं भी निसंकोच घूमें, नहीं दिखेगी कानवाई : प्रजापति

Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now feel free to roam anywhere in the night, you will not see Kanwai: Prajapati
हाथरस : नगला चौबे में भाजपा के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत करते ग्राम? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद देश विकसित हुआ है। पहले रात में सफर करते थे तो बसें रोक दी जाती थीं। पूछने पर पता लगता था आगे कानवाई लगी हुई है। आगे व्यवस्था ठीक नहीं है। पिछली सरकारों में प्रदेश में बदमाशों का प्रकोप रहा है। अब प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। रात में लोग कहीं भी निसंकोच आ-जा सकते हैं। आज प्रदेश में कहीं कानवाई नहीं दिखती है। यह बातें जिले में पहली बार आए औद्योगिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने वार्ता के दौरान भाजपा जिला कार्यालय पर कहीं।
उन्होंने कहा कि हाथरस हमारी जन्मभूमि है। हाथरस को हम प्राथमिकता देंगे। इस विभाग से प्रदेश में जो किया जा सकता है, वह करेंगे। हमारी सरकार व मुख्यमंत्री ने जो अपेक्षा की है, उस पर सौ प्रतिशत काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, गैस प्लांट, तालाब की व्यवस्था हो रही है। भाजपा के सामने कोई दल नहीं है। स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कोरोना काल में वर्षा होकर चुकी है। आगरा में हमारी चिकित्सकों से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर घुटने से ऊपर नहीं उड़ सकता है। ग्रामीण अंचल में बच्चे कपड़े कम पहनते हैं। इस कारण बच्चों पर प्रभाव ज्यादा है। डेंगू से बचने के लिए सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed