फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now 29 more people report corona positive

हाथरस: अब 29 और लोगों की जांच रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Tue, 01 Sep 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now 29 more people report corona positive
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 29 और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सहपऊ के एबीएसए और दो शिक्षक भी शामिल हैं। इनमें कुछ को कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
संक्रमित मिले लोगों में 10 लोग सहपऊ के ही हैं। इसमें वहां के एबीएसए, दो शिक्षक, एक ऑपरेटर भी शामिल है। इससे शिक्षक व अन्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। सहपऊ क्षेत्र में ही सात अन्य लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। शहर में दिल्ली वाला मोहल्ला में 62 वर्षीय वृद्ध, भूरापीर का 40 वर्षीय व्यक्ति, शहर का पंजाबी मार्केट में व्यक्ति, विभव नगर में 45 वर्षीय महिला, नगला बीछिया में 40 वर्षीय, 35 वर्षीय महिला, 60 व 65 वर्षीय की दो महिलाएं, 25 वर्षीय युवक, सासनी कस्बा के 50 वर्षीय व्यक्ति, सुखराम कॉलानी में 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा संजय कॉलोनी की19 वर्षीय लड़की, कौमरी का 28 वर्षीय युवक, नौपुरा का 30 वर्षीय युवक, गिजरौली की 34 वर्षीय महिला, गढ़ी गिरधरा की 40 वर्षीय युवक, रोहई की 40 वर्षीय महिला व इसी गांव की 25 वर्षीय युवती व 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव हसनपुर बारू का 45 वर्षीय युवक के अलावा दो अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव भी कोरोना संक्रमित मिले है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक मिठाई विक्रेता की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed