{"_id":"609427438ebc3ed1e9643c67","slug":"hathras-notification-for-election-to-the-post-of-district-panchayat-president-and-block-chief-hathras-news-ali2625713127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव के िलए अधिसूचना का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव के िलए अधिसूचना का इंतजार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्व में विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। अब जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद पर होने वाले चुनाव पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। दावेदारों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अधिसूचना के जारी होने का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हाल ही में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई है। अब सबको को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।
इसके लिए सभी को राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना का इंतजार है। आयोग के स्तर अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। हालांकि इन दोनों पदों के लिए दावेदारों ने बहुमत जुटाने के लिए अपनी गोटें बिछाना शुरू कर दिया है।