फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notice to two dozen colleges for not submitting the rolls

हाथरस : नामावली जमा नहीं करने पर दो दर्जन कॉलेजों को नोटिस

Tue, 11 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Notice to two dozen colleges for not submitting the rolls
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के दो दर्जन कॉलेज संचालकों ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की नामावली डीआईओएस दफ्तर में जमा नहीं कराई है। जिस पर अब डीआईओएस ने इन कॉलेजों के संचालकों को नोटिस जारी कर 12 जनवरी तक हर हाल में नामावली जमा करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में छात्र संख्या शून्य करने की चेतावनी दी है।
2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले संस्थागत परीक्षार्थियों के ऑनलाइन अपलोड किए गए आवेदन पत्र और शैक्षिक सत्र 2021-22 (परीक्षा वर्ष 2023) कक्षा 9 एवं 11 के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण की हस्ताक्षर युक्त नामावली एवं अन्य आवश्यक प्रपत्र आवेदन पांच जनवरी तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

लेकिन इसके बाद भी दो दर्जन विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्र जमा नहीं कराए हैं। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि संबंधित कॉलेज संचालक हस्ताक्षर युक्त नामावली 12 जनवरी 2022 तक प्रत्येक दशा में कार्यालय में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आवेदन पत्र जमा नहीं किए जाते हैं तो संबंधित विद्यालय की छात्र संख्या शून्य करते हुए विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी, जिसके लिए संबंधित कॉलेज संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इन कॉलेजों को जारी किया गया है नोटिस
रामबेटी कन्या इंटर कॉलेज मेंडू, बमनई जनता इंटर कॉलेज बमनई हाथरस, मनोहर लाल बालिका उमावि महरारा, रामचंद्र मेमोरियल उमावि बामौली, किसान उमावि दयालपुर मुरसान, श्रीमती विमला देवी उमावि वर्द्धवारी हाथरस, भानू प्रताप महेन्द्र सिंह उमावि टिकारी घतरोई, श्रीमती किरन देवी उमावि सरवीआबू तालिमपुर पोरा, श्रीमती शीला देवी उमावि नगला खंदा सासनी, श्री रामस्वरूप आदर्श हाईयर सेकेंडरी स्कूल महुआ की नगरिया सासनी, श्री मिहीलाल पटेल इंटर कॉलेज धातरा खुर्द टुकसान, श्री मुख्तार सिंह ठेंनुआ इंटर कॉलेज नगला हीरा, एसपीएसबीएससी उमावि ताजपुर मुरसान, गुड्डी देवी इंटर कॉलेज महामौनी कोटा, श्री राजकुमार इंटर कॉलेज लिहा आलमपुर, आरएआई गर्ल्स इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, सरोज पब्लिक उमावि माधव बिहार कॉलोनी श्रीनगर हाथरस, मेघा उमावि जोगिया, पीएल शास्त्री हायर सेकेंड्री स्कूल बगुली हाथरस, बीवी इंटर कॉलेज चमरूआ मुरसान, एसपीएस रेजीडेंसीयल हाईस्कूल मुरसान, राज कमल हाई स्कूल सुम्मेरपुर कचौरा, एनएल इंटर कॉलेज बासआमरू, रामकुवर हाईस्कूल अहेन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed