{"_id":"62893bcd1382335be04479ed","slug":"hathras-notice-to-the-doctor-and-staff-conducting-medical-examination-post-mortem-hathras-news-ali292106721","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चिकित्सकीय जांच, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक व स्टाफ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चिकित्सकीय जांच, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक व स्टाफ को नोटिस
विज्ञापन
जामा मस्जिद चौराहे से चावड़ गेट वाले रोड पर खराब हैंडपंप दिखाते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
भीषण गर्मी में शहर के ज्यादातर इलाकों के बाशिंदे पानी के संकट से जूझ रहे हैं। नगर पालिका के वार्ड नंबर नौ में भी यही स्थिति है। यहां आठ हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन तो बिछा दी गई हैं, लेकिन इनसे से नलों में पानी नहीं पहुंच रहा। भीषण गर्मी में जब बिजली गुल हो जाती है तो लोगों को सबमर्सिबल से भी पानी नहीं मिलता और काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर के वार्ड संख्या नौ में 10 हजार की आबादी है। इस वार्ड में बलराम कॉलोनी, श्यामनगर, गुड़िया वाला पेच, ऊंटगाड़ी मोहल्ला, सीयल वाल्मीकि बस्ती आदि इलाके हैं। यहां 20 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से आठ हैंडपंप खराब हो गए हैं।
इनको नगर पालिका द्वारा रिबोर कराया जाना है। अमृत योजना के तहत इस वार्ड में जल निगम द्वारा पेयजल के लिए पाइप लाइन डाल दी गई है। इसके बाद भी अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण लोगों को पानी के लिए आए-दिन मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- हमारे वार्ड में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डल गई है। इसमें पानी नहीं आ रहा है। हैंडपंप भी खराब हैं। इस कारण गर्मी में पानी के लिए काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-रिंकू कुशवाहा
-
हमारे वार्ड में कई हैंडपंपों की रिबोरिंग होनी है। अमृत योजना के तहत पाइन डलने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है। बिजली जब गुल हो जाती है तो काफी समस्या पैदा हो जाती है।
-मुरारीलाल
-
गर्मी में पानी की काफी जरूरत है। यहां हैंडपंप खराब हालत में हैं। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन में भी पानी नहीं आ रहा है। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं।
-श्याम सुंदर
-
हमारे वार्ड में आबादी के हिसाब से बीस हैंडपंप लगे हुए हैं, जिसमें आठ हैंडपंपों की रिबोरिंग होनी है। इस बारे में नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डलने के बाद काफी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
-उमेश कुमारी, सभासद
जहां-जहां हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिल रही है, उनकी मरम्मत कराई जा रही है अथवा उन्हें रिबोर कराया जा रहा है। नगर पालिका का प्रयास है कि सभी लोगों को पानी मिले।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता, जलकल संस्थान