{"_id":"609d698e8ebc3e6a2a4081b2","slug":"hathras-non-essential-goods-shops-open-indiscriminately-invoices-of-many-sadabad-news-ali2630464187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धड़ल्ले से खुल रहीं गैर जरूरी सामान की दुकानें, कई के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धड़ल्ले से खुल रहीं गैर जरूरी सामान की दुकानें, कई के चालान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद में कोरोना कर्फ्यू में लगाई गई पाबंदियों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के तहत किराना, फल, सब्जी और दवा की दुकानें ही खोलने की अनुमति है, लेकिन डंके की चोट पर गैर जरूरी सामान की दुकानें खोली जा रही हैं।
कोविड 19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का बाजारों में उल्लंघन किया जा रहा है। काफी लोग अभी भी बिना मास्क के बाजारों में घूम रहे हैं। वहीं दुकानों के अंदर एक साथ काफी ग्राहकों को अंदर घुसाया जा रहा है। न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल हो रहा है।
बृहस्पतिवार को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा भी अपनी टीम के साथ बाजारों में पहुंचे, लेकिन कुछ देर सख्ती रहने के बाद फिर से वहीं हालात बन गए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कई दुकानदारों का कोविड 19 के नियमों के उल्लंघन के आरोप में चालान कर जुर्माना भी वसूला। इधर, बिसावर में भी बदस्तूर गैर जरूरी सामान की दुकानों का खुलना निरंतर जारी है। यहां भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
सादाबाद। ईद का पर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को कस्बे के बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। सुबह सात से 11 बजे तक बाजारों में कदम रखने तक की भी जगह नहीं बची। ईद की खरीददारी का उत्साह इतना अधिक दिखाई दिया कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करना तक भूल गए। नगर के मुख्य बाजार, निरंजन बाजार, सब्जी मंडी, विनोवा नगर चौराहा सहित कई स्थानों पर लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने पर्व से संबंधित खरीदारी की।