हाथरस : नोडल संकुल शिक्षक देंगे बच्चों को पढ़ाने का ज्ञान
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नोडल संकुल शिक्षकों की टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मेटेरियल) कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व प्राथमिक शिक्षा को रोचक बनाने के लिए जिले के नोडल संकुल शिक्षकों को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई। पूर्व प्राथमिक शिक्षा को रोचक बनाने के लिए जनपद के नोडल संकुल शिक्षकों को शिक्षण अधिगम से कहानी, बिग बुक स्टोरी, बच्चों को कहानी चित्रों से सिखाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
हाथरस : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला में शामिल नोडल संकुल
- फोटो : HATHRAS