{"_id":"5eb83fd38ebc3e90a4078d15","slug":"hathras-nodal-officer-inspects-quarantine-centers-sasni-news-ali233363453","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नोडल अधिकारी ने किया क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नोडल अधिकारी ने किया क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण
विज्ञापन
हाथरस: सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
रविवार को नोडल अधिकारी बेदपति मिश्र ने सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल एवं प्रकाश एकेडमी में बने क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। जिससे ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में खलबली मच गई। नोडल अधिकारी ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा क्वारंटीन किए गए लोगों के हालचाल जाने।
दरअसल, क्षेत्र में तीन क्वारंटीन सेंटर बने है। जिनमें से रविवार को सीमेक्स स्कूल एवं प्रकाश एकेडमी के क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण नोडल अधिकारी ने किया। नोडल अधिकारी ने सेंटरों की व्यवस्था देखी। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्वारंटीन किए गए लोगों का लेखा जोखा रखा जाए तथा कर्मचारियों का ड्यूटी रजिस्टर बनाया जाए। निरीक्षक के दौरान जो भी अधिकारी निरीक्षण करने आए उसकी टिप्पणी निरीक्षण पुस्तिका पर अंकित कराई जाए।
क्वारंटीन किए गए लोगों के हाल चाल पूछते हुए खाने पीने एवं हवा पानी की उचित व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन हुए लोगों से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की। प्रत्येक व्यक्ति को मांस्क लगाने की हिदायत दी। तथा सैनिटाइज एवं साबुन से हाथ धोने की अपील की। निर्देश दिए कि क्वारंटीन सेंटर में भर्ती लोगों की तत्काल जांच कराई जाए। जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई जाने पर इन्हे मुक्त किया जाए।