{"_id":"62ed6a633d1d3e4df156d370","slug":"hathras-no-weapon-will-be-displayed-in-the-procession-of-tajis-hathras-news-ali2976000114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ताजियों के जुलूस में किसी भी अस्त्र शस्त्र का नहीं होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ताजियों के जुलूस में किसी भी अस्त्र शस्त्र का नहीं होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस : मोहर्रम के जुलूस को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मोहर्रम को लेकर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सहायक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि मोहर्रम के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को कायम रखना है। जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है, वह अपने निर्धारित स्थल पर तैनात रहेगें। जुलूस के दौरान प्रशासनिक व पुलिस बल जुलूस में आगे, मध्य व पीछे उपस्थित रहें।
डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे कि जुलूस में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन न किया जाए। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस में उन्हीं ताजियेदारों को जुलूस निकालने की अनुमति दी जाए, जिनके विरुद्ध थाने पर पूर्व में कोई मुकदमा दर्ज न हुआ हो। जुलूस निकालने की अनुमति इस शर्त पर दी जाए कि ताजिये की लंबाई मानक के अनुरूप हो।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को सादाबाद क्षेत्र में विद्युत के जर्जर व लटके तारों के ठीक कराने के निर्देश दिए। एसपी देवेश कुमार पांडेय ने कहा कि जुलूस जिन मार्गों को पार करेगा, उन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीजे की आवाज सीमित होनी चाहिए। कांवड़ यात्रा और ताजियों के जुलूस के दौरान कोई वाद विवाद की स्थिति न बने, इसलिए ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे दूसरे संप्रदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। संवाद