{"_id":"5ec6d3518ebc3e909a6865e9","slug":"hathras-no-social-distance-seen-on-open-shops-according-to-roster-hathras-news-ali234237328","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोस्टर के हिसाब से खुली दुकानें पर नहीं दिखी सामाजिक दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोस्टर के हिसाब से खुली दुकानें पर नहीं दिखी सामाजिक दूरी
विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन में छूट के दौरान शहर में खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर अन्य इलाकों में रोस्टर के हिसाब से दुकानें खुलीं। कुछ दुकानदारों ने जब रोस्टर के विपरीत दुकानें खोलीं तो पुलिस ने इन्हें बंद करा दिया। पुलिस ने जल्द दुकान खोलने वालों पर भी सख्ती की। इस दौरान खासी भीड़ भी दिखाई दी, लेकिन लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
जिला प्रशासन ने दुकानों को खोलने के लिए रोस्टर तैयार किया है और इसी हिसाब से दुकानें खोलने की अनुमति दी है। बृहस्पतिवार को रोस्टर के हिसाब से दूध, दवा, सब्जी, किराना, मिठाई के अलावा कपड़े, जूते, चप्पल, बुक स्टेशनरी, टेलरिंग, ज्वैलरी, जनरल स्टोर, बर्तन, बैग, अटैची, कास्मेटिक्स की दुकानें खुली।
हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर शहर के अन्य बाजारों में रौनक रही और लोगों ने खरीददारी भी की। इस दौरान हालांकि ज्यादातर दुकानों पर न तो सैनिटाइजर की व्यवस्था थी और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन हुआ। रोस्टर के विपरीत कुछ दुकानें खुली तो पुलिस ने इन्हें बंद भी करा दिया। कुछ दुकानें सुबह नौ बजे से पहले खुल गई तो इन्हें भी पुलिस ने बंद करा दिया।
विज्ञापन
गफलत के चलते हॉटस्पॉट में भी खुलीं कुछ दुकानें
हाथरस। लोगों को सुबह यह गफलत भी रही कि प्रशासन ने हॉटस्पॉट इलाके समाप्त कर वहां बाजार खोलने की अनुमति दे दी है, जबकि प्रशासन का यह आदेश शुक्रवार के लिए था। ऐसे में हॉटस्पॉट इलाकों में भी कुछ दुकानें खुल गई और लोगों की आवाजाही भी रही, लेकिन बाद में यह दुकानें बंद हो गई। वैसे भी शहर के ज्यादातर बाजार हॉटस्पॉट इलाके में ही हैं। ऐसे में वहां सन्नाटा ही पसरा रहा।