फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No roof over head, living under thatch

हाथरस : सिर पर छत नहीं, घास-फूस के नीचे कर रहे गुजारा

Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: No roof over head, living under thatch
हाथरस : आवास की आस में झोपड़ी में गुजर-बसर करते गरीब परिवार। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षेत्र के कई लाभार्थियों को आज तक आवास का इंतजार है। गांव की गुटबाजी के कारण पात्र परिवार आज भी आवास की सुविधा से वंचित हैं। मजबूर होकर यह लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। गरीबी की पात्रता तय होने के बावजूद बार-बार सूची से नाम कट जाता है। वर्षों बाद भी इन जरूरतमंदों को सिर पर छत नसीब नहीं हुई है। जरूरतमंद घर की आस में दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी टालमटोल कर देते हैं। यह लोग घास-फूस की छत बनाकर जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। संवाद
मेरे नाम से अंत्योदय कार्ड भी है, जो गरीबी का प्रमाण है। गांव में कोई जमीन जायदाद नहीं है। भूमिहीन हूं। परिवार की आय का कोई साधन नहीं है। एकमात्र बेटा है, जो मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता मैं गांव में बचपन से अपनी मां के साथ रह रही हूं। आवास की पात्रता सूची में मां का नाम था, लेकिन आज तक आवास नहीं बना है।
विज्ञापन

-फूलवती पत्नी केशव देव निवासी मोहरिया
आवास के लिए मेरे नाम का कई बार सर्वे हो चुका है। मेरे पास सिर ढकने के लिए छत नहीं है। दीवार पर छप्पर डालकर गुजारा कर रही हूं। कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए हैं, लेकिन झूठे आश्वासन मिले हैं। यह बता दिया जाता है कि पात्र होंगे तो नंबर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंजू देवी पत्नी वीरेश निवासी टिकारी
कलावती गरीब महिला है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिलना चाहिए। यह मामला संज्ञान में आया है। इनका आवास बनवाने के लिए प्रयास करुंगी।
-सुधा देवी, ग्राम प्रधान मोहरिया
मंजू देवी का परिवार गरीब है। इनके पास रहने के लिए कोई आवास नहीं है। दीवार पर छप्पर डालकर निवास करती हैं। इन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलना चाहिए।
-बौबी देवी, ग्राम प्रधान टिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed