फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No registration on turnover less than 40 lakhs

हाथरस : 40 लाख से कम टर्नओवर पर पंजीकरण नहीं

Fri, 18 Jun 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: No registration on turnover less than 40 lakhs
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सराफा बाजार में हॉलमार्किंग लागू हो गई है। हर साल 40 लाख रुपये से कम टर्नओवर वाले कारोबारियों को नई व्यवस्था के तहत भारतीय मानक ब्यूरो पंजीयन नहीं कराना होगा। साथ ही पुराने सोने के गहने के स्टॉक पर 31 अगस्त तक हॉलमार्किंग करने की छूट से कारोबारियों में खुशी है।
शहर में सराफा की करीब दो सौ दुकानें हैं। हर रोज लाखों रुपये का सोना बिकता है। अब हॉलमार्किंग के बाद सराफा कारोबारी टेंशन में आ गए। उनका कहना है कि जिन लोगों के यहां कोरोना काल के चलते पुराना स्टॉक है, वह अचानक कैसे हॉलमार्किंग करा पाएंगे। सराफा कारोबारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राहत प्रदान की है। वह 31 अगस्त तक गहनों पर हॉलमार्किंग करा सकेंगे।
विज्ञापन

साथ ही कारोबारियों की मानें तो जिन जिलों में हॉलमार्किंग सेंटर नहीं है। वहां इस व्यवस्था को लागू देरी से किया जाएगा। सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल सराफा का कहना है कि 31 अगस्त तक गहनों पर हॉलमार्किंग के आदेश से काफी राहत मिली है। इससे कारोबारियों में खुशी है। टर्नओवर वाली बात के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed