फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No political party objected to reservation

हाथरस : आरक्षण पर किसी राजनीतिक दल ने नहीं जताई आपत्ति

Mon, 05 Dec 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: No political party objected to reservation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए शासन द्वारा घोषित किए गए आरक्षण पर प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। इन प्रमुख राजनीतिक दलों के राजनेताओं का कहना है कि शासन ने जो आरक्षण घोषित किया है, उस हिसाब से उनके पास उम्मीदवार हैं और वह दमदारी से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे।
शासन ने जो आरक्षण घोषित किया है, वह सर्वमान्य है। इस पर कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी पूरी दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी आलाकमान ही करेगा। हर वर्ग में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं। सभी निकायों पर पार्टी के उम्मीदवार ही जीतेंगे।
विज्ञापन

-गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा
शासन द्वारा घोषित आरक्षण सही है। पार्टी पर सभी नगर पंचायत व पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण के हिसाब से दमदार नेता हैं। यही पहले से तैयारी कर रहे थे। पार्टी इन्हीं को चुनाव मैदान में उतारेगी। पार्टी के जिला कार्यालय पर आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जसवंत सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
शासन द्वारा घोषित आरक्षण पर कोई आपत्ति नहीं है। हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष पद सहित अन्य निकायों में पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। लगातार आवेदन आ रहे हैं।

-केसी निराला, जिलाध्यक्ष बसपा
नगर निकाय के अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर तो कोई आपत्ति नहीं है। वार्ड वार आरक्षण को लेकर आपत्तियां थी, वह दर्ज करा दी गई हैं। पार्टी जोर-शोर से चुनाव लड़ेगी। पूरी तैयारी कर रखी है।
-चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed