{"_id":"5f6a518e8ebc3e73aa7cd593","slug":"hathras-no-clue-of-missing-girl-found-tension-among-two-community-members-hathras-news-ali244479174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लापता युवती का नहीं लगा सुराग, दो समुदाय के लोगों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लापता युवती का नहीं लगा सुराग, दो समुदाय के लोगों में तनाव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के लाला का नगला से युवती के लापता होने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। मामला चूंकि अलग-अलग समुदाय का है, इसलिए ऐसे में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस भी तैनात है।
शहर के मोहल्ला लाला का नगला का एक समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की लड़की को अपने साथ ले गया। इसे लेकर पुलिस ने लड़की के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है, जबकि चार दिन बीत चुके हैं। यह मामला दो समुदायों का होने के कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
लापता युवती के परिजनों का बुरा हाल है और उनमें घटना को लेकर आक्रोश है। मोहल्ले में शांति व्यवस्था को लेकर काफी पुलिस फोर्स तैनात है। कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि मोहल्ले में शांति व्यवस्था कायम है। युवती को बरामद किए जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।