{"_id":"5eff88ad8ebc3e42fd1f677d","slug":"hathras-nine-year-old-child-injured-in-accident-dies-hathras-news-ali2377384156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दुर्घटना में घायल हुए नौ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दुर्घटना में घायल हुए नौ साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सड़क दुर्घटना में घायल हुए बच्चे की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिजनों को बच्चे का शव दूसरे दिन मिला। अब इस मामले में कार्रवाई के लिए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला तमना गढ़ी निवासी गीतम सिंह का बेटा अभिषेक (09 वर्ष) रविवार 28 जून की शाम को अपने मोहल्ले के बच्चों के साथ लहरा बाईपास की तरफ खेलने के लिए गया था। इस बीच लहरा बाईपास पर किसी वाहन की टक्कर से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जहां पर 29 जून को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
अब यहां पर मौत के बाद उसकी कोरोना की जांच हुई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुधवार एक जुलाई को परिजनों को बच्चे का शव मिला, जिसके बाद हाथरस आकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस घटना को लेकर शुक्रवार को मृतक के पिता गीतम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई की जाएगी।