फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nine pairs of Prajapati society tied in the knot

हाथरस : प्रजापति समाज के नौ जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Nine pairs of Prajapati society tied in the knot
हाथरस : प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह समारोह में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, भ - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फुलौरा दूज के मौके पर प्रजापति महासभा के बैनर तले सामूहिक विवाह का आयोजन किला मंदिर परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री लोकेश प्रजापति रहे। प्रजापति समाज के नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
इस मौके पर लोकेश प्रजापति ने समाज को जागरुक जागृत रहने का आह्वान किया। अतिथियों के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने नौ जोड़ों को दान स्वरूप कन्यादान दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य राजनेताओं ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कन्यादान किया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य बाजारों से बैंड बाजे के साथ बारात चढ़ती हुई किला मंदिर पर पहुंची। कार्यक्रम ने समाज को दहेज रहित शादी का संदेश देने का काम किया। समारोह में देवकी नंदन गोला, आरसी गोला, महीपाल प्रजापति, खजान सिंह गोला, मोतीलाल गोला, दया शंकर प्रजापति, सिया राम प्रजापति, शरद प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक हीरालाल प्रजापति रहे। संचालन अशोक गोला ने किया। इस मौके पर यह मांग भी उठी कि शहर के चौराहे का नाम दक्ष प्रजापति चौराहे के नाम पर किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed