{"_id":"5ec81f358ebc3e90420458c6","slug":"hathras-nine-companions-of-corona-infected-were-admitted-to-the-quarantine-center-hathras-news-ali2343190139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना संक्रमित के नौ साथियों को कराया गया क्वारंटीन सेंटर में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना संक्रमित के नौ साथियों को कराया गया क्वारंटीन सेंटर में भर्ती
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव फरसोटी निवासी एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके नौ साथियों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।
बता दें कि फरसोटी गांव के रहने वाले 12 लोग 16 मई को मुंबई से हाथरस आए थे। इसमें एक व्यक्ति को हाथरस से क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। शेष 11 लोग अपने गांव फरसोटी आ गए थे। इनमें दो लोग गांव के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम को फरसोटी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव में खलबली मच गई थी।
प्रशासन द्वारा उसे मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवक के मुरसान में भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर गांव फरसोटी पहुंच गई और उसके अन्य नौ साथियों को भी क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। लेकिन अभी गांव के दो रिश्तेदारों की तलाश स्वास्थ्य विभाग टीम कर रही है।