हाथरस : औषधीय पौधरोपण प्रतियोगिता में निकिता रहीं अव्वल
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसआरडी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत प्राचार्या प्रोफेसर इंदु वार्ष्णेय के निर्देशन में पर्यावरण समिति प्रभारी डॉ. नगमा यासमीन द्वारा पोस्टर स्लोगन और छात्राओं द्वारा रोपित औषधीय पौधों की उपयोगिता पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।निर्णायक मंडल में डॉ संगीता अरोड़ा, डॉ. रश्मि वार्ष्णेय और अतिमा भारद्वाज रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में वंदना वार्ष्णेय, अंजली और नीलम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के बाद प्राचार्या और शिक्षिकाओं द्वारा नीम और गुलमोहर केक पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन
हाथरस : आरडी गर्ल्स कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान बनाए गए पोस्टर दिखातीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS