फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: NHAI started repair of these roads after the accident with Kanwariyas

हाथरस : कांवड़ियों के साथ हुए हादसे के बाद एनएचएआई ने शुरू कराई इन सड़कों की मरम्मत

Tue, 26 Jul 2022 10:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: NHAI started repair of these roads after the accident with Kanwariyas
बाईपास पर हतीसा पुल के पास सड़क की मरम्मत के लिए खड़े वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 509 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने सड़क को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। मंगलवार को राजमार्ग पर बंद पड़ी लाइटों को भी चालू कराने का काम कराया गया। हालांकि बारिश की वजह से एनएचएआई अधिकारियों को इस कार्य में बाधा आईं।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सादाबाद क्षेत्र में एक डंपर ने कावंड़ियों को रौंद दिया था। हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। उसके बाद एनएचआई के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया था। इसके बाद अमर उजाला की टीम ने शहरी क्षेत्र के मध्य से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग की हकीकत जानी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी खबर में बताया था कि मार्ग जगह-जगह जर्जर हालत में है। ट्रक लेयर पर लगी लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। स्पीड ब्रेकरों से सांकेतिक चिह्न गायब मिले। अमर उजाला की खबर के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने मार्ग के दुरुस्तीकरण का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ट्रक लेयर की लाइन पर लगी लाइटों को दुरुस्त करने के लिए इलैक्ट्रीशियन पहुंच गया। लाइटों की मरम्मत का काम शुरू हो गया। आने वाले दिनो में मार्ग दुरुस्त होने से वाहन चालकों को आवागमन में सहूलियत होगी। टोल प्लाजा के प्रबंधक विजेंद्र तिवारी का कहना है कि मार्ग की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। जो लाइटें बंद पड़ी थीं, उनको इलैक्ट्रीशियन को भेजकर चालू कराया जा रहा है।
संभागीय परिवहन अधिकारियों ने भेजी शासन को रिपोर्ट
सड़क दुर्घटना में कांवड़ियों की मौत के बाद संभागीय परिवहन आयुक्त (डीटीसी) जयशंकर तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अलीगढ़ व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन लालाराम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

साथ ही डंपर के कागजातों की पड़ताल की। पता चला कि डंपर की फिटनेस, बीमा आदि सब कागजात पूरे मिले हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। एआरटीओ प्रर्वतन लालाराम का कहना है कि सादाबाद में हुई घटना की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। डंपर के कागजात सब पूरे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed