{"_id":"60132dd18ebc3e31f54c8c4f","slug":"hathras-news-father-and-son-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
Fri, 29 Jan 2021 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 03:04 AM IST
सार
- कोतवाली चंदपा के निकट आगरा रोड पर हुआ हादसा
- पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली चंदपा के निकट बृहस्पतिवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक व उसके पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। पत्नी और एक पुत्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के भुजपुरा ट्यूबवेल वाली गली निवासी मुनीम (40 वर्ष) पुत्र मुवीन अपनी पत्नी शबाना और बेटे अरमान (8 वर्ष) और सैफ (5 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल सादाबाद के गांव सीस्ता जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक कोतवाली चंदपा के पास पहुंची तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुनीम व सैफ की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी शबाना और अरमान घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी होते ही चंदपा पुलिस भी वहां पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल शबाना और अरमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा में बैठी छात्रा ने की मदद
चंदपा क्षेत्र के गांव बघना निवासी आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा चंचल सिसौदिया ऑटो रिक्शा में सवार होकर हाथरस से चंदपा जा रही थी। घटना स्थल पर खून में लथपथ लोगों को देखकर वह ऑटो रिक्शा से उतर गई और फिर वह उनके साथ जिला अस्पताल तक आई।