{"_id":"62eeb13ef62fc84d6134f87e","slug":"hathras-newborn-dies-accused-of-not-giving-treatment-hathras-news-ali2976695196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नवजात की मौत, उपचार नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नवजात की मौत, उपचार नहीं देने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक नवजात शिशु को जब उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुरसान के गांव जटोई निवासी एक महिला का प्रसव शहर के एक नर्सिंग होम में हुआ। परिजनों का आरोप था कि प्रसव के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक ने कुछ रुपये जमा करा लिए थे, लेकिन बच्चे की स्थिति को गंभीर बताकर उसका उपचार करने से इंकार कर दिया।
ऐसे में वह जिला अस्पताल में बच्चे को लेकर आए और यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। परिजनों का आरोप था कि निजी अस्पताल में बच्चे को पर्याप्त उपचार नहीं मिला और इसकी वजह से उसकी मौत हुई है। संवाद