फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: New District Panchayat President will be administered oath today

हाथरस : नई जिला पंचायत अध्यक्ष को आज दिलाई जाएगी शपथ

Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: New District Panchayat President will be administered oath today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों को आज कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ दिलाई जाएगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासन की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विगत में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी शशि चौधरी को हराकर जीत हासिल की थी। शासन के निर्देश पर अब 12 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शपथ के बाद जिले में विकास कार्य शुरू होंगे। जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विकास कार्य संबंधी प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे और उन्हें स्वीकृति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed