{"_id":"614f69428ebc3e09852caac9","slug":"hathras-neither-food-nor-water-was-arranged-for-the-farmers-in-the-fair-shaphu-news-ali274154858","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेले में किसानों के लिए न भोजन न ही पानी की थी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेले में किसानों के लिए न भोजन न ही पानी की थी व्यवस्था
विज्ञापन
किसान मेला को लेकर विकास खंड मार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विकास खंड में आयोजित किसान मेला एवं कृषक गोष्ठी में अव्यवस्थाओं को दौरा देखने को मिला। मेले में आए जनप्रतिनिधि एवं किसानों ने अपनी वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर दिया जिससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस भी वहां मौजूद नहीं थी। इसके अलावा मेले में आए किसानों के लिए खाने और पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। किसानों को भूखे पेट ही लौटना पड़ा।
मेले में पुलिस की व्यवस्था नहीं होने के कारण अव्यवस्था बनी रही। लोगों ने जहां-तहां वाहन खड़े कर दिए, जिससे कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। इधर, मेले में सुबह से ही किसानों एवं वहां पर काम करने वाले कर्मचारी आ चुके थे।
मेला संपन्न होने के बाद जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अपने वाहनों से वापस चले गए। लेकिन मेले में आए किसानों एवं अन्य लोगों के लिए कहीं भी पानी एवं खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सभी लोगों को भूखे पेट ही अपने घर वापस जाना पड़ा।