{"_id":"61df281ccddd33068f3da524","slug":"hathras-negligence-in-the-maintenance-of-cattle-is-not-tolerated-nodal-officer-sasni-news-ali2829587186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गोवंश के रख-रखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गोवंश के रख-रखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नोडल अधिकारी
विज्ञापन
पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता। संवाद
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के रख-रखाव, चारा-पानी एवं चिकित्सा व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश की रख-रखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल, नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता मंगलवार को जनपद भ्रमण पर आए थे। भ्रमण के दौरान बुधवार को वे पराग डेयरी में बनी गोशाला का औचक निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की उपस्थित देखी। गोवंश की संख्या देखी तथा पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता, पेयजल, सर्द मौसम में पशुओं के बचाव के लिए की गई व्यवस्था तथा चिकित्सा व्यवस्था की जांच पड़ताल की।
उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि गोवंश के रख-रखाव में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। संबधित अधिकारियों को लापरवाही पर कार्रवाई करने की हिदायत भी दी। इस मौके पर सीडीओ, एसडीएम नीतू रानी, तहसीलदार निधि भारद्वाज, डॉ. सौरभ गुप्ता एवं अन्य जिले के अलाधिकारी मौजूद थे।