{"_id":"5e91ee7e8ebc3e769d0137ea","slug":"hathras-negative-investigation-report-of-five-other-people-who-came-in-contact-with-infected-deposits-hathras-news-ali2311474121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: संक्रमित जमातियों के संपर्क में आए पांच अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: संक्रमित जमातियों के संपर्क में आए पांच अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चार जमातियों के संपर्क में आए पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे यहां प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग कुछ अन्य नमूनों की जांच रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह सासनी पुलिस ने कस्बे की एक मस्जिद से आठ जमातियों को पकड़ा था। उसके बाद कोतवाली हाथरस सदर पुलिस ने आजमगढ़ के 11 जमातियों की धरपकड़ की थी। यह सभी दिल्ली की तब्लीगी जमात से जुड़े थे। प्रशासन इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में भी जुट गया था और काफी ऐसे लोगों को क्वारंटीन कराया गया था, जोकि इनके संपर्क में थे। यहां उस समय खलबली मच गई थी, जब चार जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
आनन-फानन इन्हें मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की और सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई थी। हालांकि इन संक्रमित जमातियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब शनिवार को प्रशासन को यह जानकारी मिली कि इन जमातियों के संपर्क में रहे पांच लोगों की कोरोना से संबंधित रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुछ अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इस सिलसिले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि चार जमातियों के संपर्क में आए पांच अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट मिल गई है। इन्हें क्वारंटीन कराया गया था। यह जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुछ अन्य लोगों के ब्लड सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।