फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Neem tree fell from the storm, injured bike riders

हाथरस: आंधी से गिर नीम का पेड़, दबकर बाइक सवार जख्मी

Sun, 10 May 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Neem tree fell from the storm, injured bike riders
सहपऊ: तेज आंधी में टूटकर गिरे नीम के के नीचे दबी एक युवक की बाइक। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सहपऊ में रविवार की दोपहर बारिश के साथ आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। आंधी में किसानों के खेतों में भूसा उड़ गया। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। गांव कुकरगवां में एक बाइक सवार पर विशाल पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से दीपू (25) पुत्र कुंवरपाल बेहोश हो गया। वहीं पेड़ के नीचे उसकी बाइक भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
गांव कुकरगवां निवासी दीपू बाइक से जलेसर रोड मानिकपुर जा रहा था। रास्ते में तेज आंधी आ गई। आंधी से एक नीम का विशाल पेड़ उसके ऊपर टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन, युवक बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में ग्रामीण उसे प्राइवेट डॉ. के पास ले गए। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पेड़ के नीचे दबे उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को गांव वालों ने निकाला।
विज्ञापन

इधर, गांव खेरिया में पेड़ उखड़ने से दो भैंसें दब गई। इसमें एक की मौत हो गई। दूसरी घायल है। भैंस के मालिक गिर्राज सिंह पुत्र किशोली लाल का कहना है कि भैंस नहर के पटरी पर आम के पेड़ के नीचे बंधी थी। आंधी में पेड़ उखड़ने से दोनों भैंसें उसमें दब गई। जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed