{"_id":"60b67f0e8ebc3e20266c66bb","slug":"hathras-national-service-scheme-participants-will-plant-saplings-hathras-news-ali2644707183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागी करेंगे पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागी करेंगे पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। जिसके माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने पौधरोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। जिसमें कहा गया कि इस सप्ताह बागला डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के प्रतिभागी अपने आसपास अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करेंगे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के कारण पूरे विश्व में लाखों लोग काल कलवित हो गए हैं। इससे निपटने के लिए हम सभी को जागरूक नागरिक होने के नाते अधिकाधिक पौधे लगाने हैं और उनका संरक्षण भी करना है। पौधे मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा पौधरोपण कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों को अलग पहचान देगा और समाज में पेड़ों के प्रति जागरूकता पैदा करेगा। इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों में संतोष सिसोदिया, ओमकार राना, सुरेंद्र, शाहरुख, नीतेश,राजउपाध्याय, राजकुमार, लोकेश, विष्णु, आकाश, अर्जुन, समष्टि, सरिता, चिराग, डॉली कुशवाहा, डाली पाठक, हर्षिता शर्मा, शगुन, वर्षा, सौम्या आदि थीं।