फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nagar Panchayat president presented his stand before SDM, EO did not reach

हाथरस: नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम के समक्ष रखा अपना पक्ष, ईओ नहीं पहुंची

Thu, 28 May 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Nagar Panchayat president presented his stand before SDM, EO did not reach
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंडू के नगला खरग में निर्माणाधीन गोशाला में से गोवंशों के गोबर बेचे जाने के प्रकरण में बुधवार को एसडीएम सदर के समक्ष नगर पंचायत मेंडू ने प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखा। दूसरे पक्ष से ईओ मेंडू नहीं पहुंचीं। एसडीएम सदर ने एक पक्ष की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नगर पंचायत मेंडू के नगला खरग में गोबर उठाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य और ईओ अनामिका सिंह ने विवाद हो गया था। इस दौरान पुलिस ने आकर मामले को शांत कराया था। इस मामले में एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने बुधवार को दोनों पक्षों को सुबह 11 बजे कार्यालय में अपने अपने पक्ष के साथ बुलाया था।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य ने तहसील सदर में पहुंचकर अपना पक्ष रखा। नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य ने कहा कि ईओ द्वारा बिना टेंडर प्रकिया, बोर्ड प्रस्ताव की अनुमति के बिना गोबर का उठान कराया जा रहा था। यहां तक कि गो संरक्षण समिति को भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। ईओ मेंडू एसडीएम के समक्ष नहीं पहुंचीं। एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने बताया कि ईओ मेंडू नहीं आई हैं। इस कारण नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष का पक्ष व अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed