{"_id":"652d56f2c9b4da0c31049167","slug":"hathras-nagar-palika-board-meeting-on-october-17-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हाथरस नगर पालिका बोर्ड की बैठक 17 अक्तूबर को, हंगामे के आसार, रखे जाएंगे 28 प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हाथरस नगर पालिका बोर्ड की बैठक 17 अक्तूबर को, हंगामे के आसार, रखे जाएंगे 28 प्रस्ताव
Mon, 16 Oct 2023 10:59 PM IST
चमन शर्मा
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:59 PM IST
सार
बैठक में शहर के विकास व नगर पालिका का राजस्व बढ़ाने से संबंधित 28 प्रसताव रखे जाएंगे। कुछ प्रस्तावों को लेकर सभासद आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिससे बोर्ड बैठक के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक का आयोजन 17 अक्तूबर को पालिका सभागार में किया जाएगा। इसमें शहर के विकास से संबंधित कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि सभासदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर ली है। एक दिन पहले सोमवार को नगर पालिका प्रशासन बोर्ड बैठक की तैयारियों में जुटा रहा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शहर के विकास व नगर पालिका का राजस्व बढ़ाने से संबंधित 28 प्रसताव रखे जाएंगे। कुछ प्रस्तावों को लेकर सभासद आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिससे बोर्ड बैठक के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं।
बैठक से संबंधित प्रस्ताव तैयार किए जाने के लिए सोमवार देर शाम तक नगर पालिका का कार्यालय खुला रहा और कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत शंखवार ने बताया कि मंगलवार को होने वाली बोर्ड बैठक को लेकर सभी तैयारी कर ली गई हैं। बैठक में 28 प्रस्ताव रखे जाएंगे।