फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Must use seat belt and helmet while driving

हाथरस : वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का करें अवश्य प्रयोग

Tue, 27 Jul 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Must use seat belt and helmet while driving
हाथरस : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहनों की चेकिंग करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को लाइसेंस आवेदकों के प्रशिक्षुओं को सेव लाइफ फाउंडेशन के तहत एआरटीओ कार्यालय में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने कहा कि वाहनों का संचालन मध्यम गति से करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने कहा कि लाइसेंस टेस्ट के लिए आए प्रशिक्षुओं को वाहन संचालन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप लोग लाइसेंस पाने के बाद वाहनों का सही तरीके से मध्यम गति से संचालन करें। आरआई संतोष कुमार ने कहा कि वाहन के संचालन से पूर्व उसे चेक करें। तभी रोड पर निकलें। एआरटीओ प्रवर्तन ने चेकिंग अभियान चलाया और दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे। इस मौके पर डीबीए अमित कुमार, राजकुमार भारती, विकास दीक्षित, विशाल चक, महीप चौधरी, गौरव शर्मा, निर्मला गुप्ता, दिनेश प्रताप, धर्मेंद्र गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed