फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality's hard work paid off, transformer shifting started

हाथरस: नगर पालिका की मेहनत रंग लाई, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम शुरू

Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality's hard work paid off, transformer shifting started
हाथरस: सासनी गेट चौराहे पर लाइन को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर हादसों को न्योता दे रहे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने के लिए बिजली महकमे से गुजारिश की गई थी। नगर पालिका ने लाखों रुपये का एस्टीमेट का पैसा भी जमा किया था। अब कई महीने के बाद बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को शहर के सासनी गेट चौराहा पर लगे एक ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह लगवाया गया। दूसरे ट्रांसफार्मर और गांधी पार्क तिराहा पर लगे ट्रांसफार्मर का भी जल्द स्थान परिवर्तन होगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे ने लोगों को बेहतर आपूर्ति देने के लिए शहर के चौराहों पर जगह-जगह ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों से आए-दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने ट्रांसफार्मरों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कहा। बिजली महकमे ने एस्टीमेट का पैसा जमा करने की बात कही। नगर पालिका द्वारा बिजली कार्यालय में बीते महीनों में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का पैसा जमा कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को जेई ऋतु कुमार शर्मा की मौजूदगी में शहर के हनुमान मंदिर के निकट लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को दूसरे स्थान पर रखवाया। उसी स्थान पर लगे दूसरे ट्रांसफार्मर को जल्द शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा गांधी पार्क तिराहा पर लगे ट्रांसफार्मर को भी शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के चलते सुबह से शाम तक कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। जेई ऋतु कुमार शर्मा का कहना है कि सासनी गेट चौराहा पर लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम किया गया है। बाकी दो ट्रांसफार्मरों को जल्द शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed