फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipality did sanitation in Lala's Nagla area

हाथरस: लाला का नगला क्षेत्र में नगर पालिका ने कराया सैनेटाइजेशन

Sun, 05 Apr 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipality did sanitation in Lala's Nagla area
हाथरस: शहर के मोहल्ला लाला का नगला में सैनिटाइजर का छिड़काव कराते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में चार जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब जिला प्रशासन इनके यात्रा इतिहास और कॉल डिटेल को खंगालने में जुट गया है। जिला प्रशासन की ओर से उन इलाकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है, जिन इलाकों में संक्रमित जमाती ठहरे या घूमे फिरे थे। रविवार को एसडीएम सदर के निर्देश पर पालिका टीम ने लाला का नगला क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया और लोगों से घरों में रहने की अपील भी की गई। खुद नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा वहां रहे और पूरे इलाके का सैनिटाइजेशन कराया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशासन ने सासनी स्थित एक मस्जिद से आठ जमातियों को पकड़ा था। इन जमातियों के खून के नमूनों की जांच हुई तो इनमें से चार जमातियों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने कस्बा सासनी के तीन किमी के क्षेत्र को सैनिटाइज किया। साथ ही इन संक्रमित जमातियों की कॉल डिटेल व यात्रा इतिहास जुटाने में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जुट गए।
विज्ञापन

सूत्रों से यह सामने आया कि यह जमाती जिले में विभिन्न क्षेत्रों में घूमे फिरे और ठहरे भी हैं। यहां तक कि शहर के लाला का नगला में कई दिन तक ठहरे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारी लाला का नगला में पहुंच गए और लोगों से घरों में रहने की अपील की। नगर पालिका प्रशासन ने लाला का नगला को सैनिटाइज किया। खुद नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी वहां रहे और सभी गलियों में सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed