फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MP inspects community health center, got better arrangements

हाथरस: सांसद ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, बेहतर मिलीं व्यवस्थाएं

Mon, 31 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras: MP inspects community health center, got better arrangements
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने इमरजेंसी, फीवर डेस्क, कोल्ड चेन, एक्सरे कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, चिकित्सक कक्ष और एफआरयू का बारीकी से जायजा लिया। कोरोना टीकाकरण की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए।
सांसद ने सीएचसी पर चिकित्सा व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की और सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि कोविड 19 के इस दौर में महामारी से बचाव के लिए लोगों का अधिक से अधिक संख्या में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जाए, चाहे इसके लिए अतिरिक्त शिविर क्यों न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि फीवर डेस्क को लगातार संचालित रखा जाए। गांव में निगरानी समितियों के जरिये घर-घर जाकर पीड़ित की पहचान कर उन्हें दवा की किट दी जाए, जिससे वह जल्द स्वस्थ्य हो सकें।
विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा जाए, जिससे मरीजों तक आसानी से पहुंचा जा सके और समय पर उनको इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि एक जून से 18 प्लस टीकाकरण भी शुरू हो रहा है। लिहाजा अधिक से अधिक युवाओं को नियमानुसार टीकाकरण का लाभ दिया जाए। सांसद ने बताया कि सीएचसी पर चिकित्सा संबंधी सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। वार्ड भी बेहतर स्थिति में हैं और सफाई भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कोविड काल में सरकार लोगों का पूरा ध्यान रख रही है। सभी दवाओं की पर्याप्त मात्रा में सभी सीएचसी पीएचसी पर उपलब्धता है। लिहाजा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, जुगेंद्र यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed