फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MP and his daughter have framed my son

हाथरस: सांसद और उनकी बेटी ने फंसाया है मेरे बेटे को

Fri, 02 Oct 2020 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: MP and his daughter have framed my son
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के प्रकरण में एक आरोपी रामू के पिता राकेश ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को इस मामले में क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजू दिलेर ने फंसवाया है। इसकी वजह यह है कि दूसरा पक्ष वाल्मीकि जाति का है और सांसद भी इसी बिरादरी के हैं जबकि वे लोग ठाकुर हैं। उन्होेंने कहा है कि यदि मेरा बेटा दोषी है तो उसे सरेआम गोली मार दी जाए।
राकेश ने आरोप लगाया है कि इस मामले में लोग निर्दोष फंसाए गए हैं। उनका बेटा तो आगरा रोड पर चिलर प्लांट पर काम करता है। सुबह जाकर शाम को लौटता है। चाहे तो उसकी उपस्थित चेक कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि वे ठाकुर जाति के हैं। रवि मेरे बड़े भाई का बेटा और संदीप मेरे सबसे बड़े भाई का नाती है। सभी निर्दोष हैं। यह उनके पड़ोसी हैं। आस-पास में झगड़ा तो चलता रहता है। उन्होंने कहा है कि यह घटना 14 सितंबर को हुई है। पहले केवल संदीप का नाम था।
विज्ञापन

उसके बाद गांव में राजवीर दिलेर की बेटी मंजू दिलेर ने अपनी फेसबुक पर लिखा है कि उनकी 18 सितंबर को परिजनों से बात हुई और उन्होंने मुझे और नाम बताए। इसके बाद मंजू दिलेर व सांसद ने यह नाम बढ़वा दिए। राकेश ने कहा है कि वह गांव के नाते उनकी भी बेटी थी लेकिन न उसकी जीभ कटी और न उसकी आंख फोड़ी गई। साजिश के तहत यह मुकदमा कायम कराया गया और धाराएं बढ़ाई गई। लड़की सही तरीके से चंदपा कोतवाली तक गई थी। बयान भी बोलकर दे रही थी। इसलिए इस मामले की सही तरीके से जांच करा ली जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed