फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mother's first milk is nectar for the child

हाथरस : मां का पहला दूध बच्चे के लिए अमृत

Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mother's first milk is nectar for the child
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में 15 नवंबर से शुरू हुए राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के दौरान विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की देखभाल के तरीके बता रही हैं। वहीं माताओं को जागरूक करने के साथ नवजात शिशुओं में जन्मजात दोषों की पहचान कर उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। इस दौरान धात्री महिलाओं को स्तनपान के लाभ के बारे में खास तरीके से बताया जा रहा है।
डीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय टीम द्वारा एसएनसीयू, एनबीएसयू एवं प्रसव कक्ष की गुणवत्ता सलाह के लिए दौरा किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट राज्य स्तर पर प्रेषित की जाएगी। एसएनसीयू, एनबीएसयू एवं प्रसव कक्ष की गुणवत्ता सलाह के लिए जिले में कार्यरत सहयोगी संस्था यूनिसेफ, यूपीटीएसयू अथवा एनआई के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन

सप्ताह के दौरान एसएनसीयू से डिस्चार्ज हुए नवजात शिशुओं का फालोअप डीईआईसी, जिला चिकित्सालय तथा समुदाय स्तर पर किया जाएगा। प्रसव इकाइयों पर गर्भवती महिलाओं का फालोअप चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। प्रसव इकाइयों पर जन्मे समस्त नवजात शिशुओं में जन्मजात दोषों की पहचान के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जन्मजात दोषों से ग्रसित शिशुओं को संबंधित इकाइयों पर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शिशु देखभाल से जुड़ी जानकारी व सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्तनपान के लाभ के बारे में भी माताओं को जानकारी दी जा रही है। - सीएम चतुर्वेदी, सीएमओ हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed