{"_id":"60bfb9928ebc3e8758066298","slug":"hathras-mother-of-two-children-adamant-on-going-with-lover-shaphu-news-ali2650388160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
एटा जिले के थाना जलेसर के एक गांव निवासी दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ चली गई। चार जून को उसके पति ने पहले तो थाना जलेसर में पत्नी के चले जाने की तहरीर दी, लेकिन वहां की पुलिस ने उसे बताया कि जिस गांव से उसकी पत्नी गई है, वह गांव थाना सहपऊ में पड़ता है, इसलिए उसे वहीं इसकी सूचना देनी चाहिए।
इसके बाद उसने कोतवाली सहपऊ में पत्नी के चले जाने के संबंध में तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया। महिला अपने पड़ोसी के साथ गई थी। पड़ोसी विवाहित है और उसके भी एक पुत्र है। जब महिला के गांव में उसकी बरामदगी सूचना मिली तो काफी संख्या में लोग उसे समझाने के लिए कोतवाली पहुंच गए, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई।
वह प्रेमी के साथ ही जाने की की जिद पर अड़ी थी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि महिला को बयानों के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा और न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।