फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mother of three children adamant on leaving husband and living with lover

हाथरस : पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां

Sat, 12 Feb 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mother of three children adamant on leaving husband and living with lover
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दिनों घर से लापता हुई तीन बच्चों की मां व उसके प्रेमी को पुलिस ने बरामद कर लिया है, लेकिन अब महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां को अपने पति के दोस्त से प्यार हो गया। उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की ठान ली।

महिला सबकुछ छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने उसके लापता होने की तहरीर भी थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की और फिर पुलिस ने दोनों को पास के ही एक जनपद से पकड़ लिया, लेकिन अब महिला पति के साथ नहीं जा रही है। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। महिला का कहना है कि खुद उसके पति ने ही उसे दोस्त के साथ रहने के लिए मजबूर किया। अब वह पति का साथ छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। उसे अपने तीनों बच्चों से भी कोई लगाव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed