फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mother of an accused lying in front of police car, fierce ruckus

हाथरस : एक आरोपी की मां पुलिस की गाड़ी के आगे लेटी, जमकर हंगामा

Sat, 25 Sep 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mother of an accused lying in front of police car, fierce ruckus
हाथरस : गाड़ी में सिर पटककर मारती आरोपी लवकुश की मां और उसे संभालतीं कोतवाली निरीक्षक चंदपा। संव - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में शुक्रवार को बिटिया के गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक आरोपी लवकुश की मां पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई और जोर-जोर से शोर मचाने और रोने लगी। वह पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाने लगी। यह वाकया उस समय हुआ, जब भीम आर्मी के प्रमुख बिटिया के घर से निकलकर कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने जा रहे थे। यह दृश्य देखकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन उन्होंने इस महिला को समझा-बुझाकर शांत किया।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में एक आरोपी लवकुश की मां ने शुक्रवार को उस वक्त हंगामा खड़ा कर दिया, जब भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार के साथ थे और वह अधिकारियों से मिलने जा रहे थे। इस दौरान आरोपी की मां पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई और अपना सिर पीटने लगी। यहां पर उसने गाड़ी के पहिये के नीचे अपना सिर लगा दिया। आरोपी की मां चीख-चीख कर कह रही थी कि आज मेरे ऊपर से गाड़ियां निकलेंगी। आरोपी की मां ने कहा कि साल भर से देख रही हूं। सब उसी की मदद कर रहे हैं। जब मेरा बेटा साल भर तक जेल में रह सकता है तो मां भी मर सकती है।
विज्ञापन

वह पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई और अपने हाथों को गाड़ी में मारने लगी और गाड़ी के बीच अपना सिर भी कई बार गाड़ी से टकराया। महिला ने कहा मेरा बच्चा बेकसूर था और उसे फंसा दिया है। हमें इंसाफ क्यों नहीं मिल रहा है। उसने कहा कि उसके घूरे को हटा दिया गया। उसने यह भी कहा कि कौन है भीम आर्मी और चंद्रशेखर। सब कोई मेरे ऊपर से निकलेंगे। चंदपा थाने की एसएचओ नीतारानी ने महिला को गाड़ी के नीचे से बड़ी मुश्किल से हटाया। एएसपी प्रकाश कुमार ने महिला व उसके परिवार के लोगों को शांत किया और कहा कि यह प्रकरण कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का जो निर्णय होगा, वही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बिटिया प्रकरण
हाथरस। 14 सितंबर 2020 को जिले के थाना चंदपा के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दरिंदगी कर उसे जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया था। कुछ दिन बाद इस युवती ने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले के चारों आरोपी संदीप, रवि, रामू और लवकुश अलीगढ़ जेल में बंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed