{"_id":"62c6f440a46aa573432b8ff4","slug":"hathras-mother-and-child-die-during-delivery-in-laws-accused-of-negligence-hathras-news-ali2955292105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रामदरबार मंदिर के पास बेहोशी की हालत में मिली गर्भवती महिला व बच्चे की अलीगढ़ में प्रसव के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और इलाज न कराए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी निवासी नरेश की पत्नी सीमा (26) बुधवार की सुबह रामदरबार मंदिर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी थी। यहां से लोगों ने उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर में उसका पति भी अस्पताल पहुंच गया।
महिला की हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां देर रात को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर महिला के मायके के लोग आ गए। शव गांव पहुंचा तो मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और फिर उपचार न कराए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर की जाएगी।