{"_id":"628bda7c447d4370b90ace79","slug":"hathras-more-than-500-students-got-smartphones-and-tablets-hathras-news-ali292249733","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 से अधिक विद्यार्थियों को हुआ स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 से अधिक विद्यार्थियों को हुआ स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन मिलने के बाद दिखाते विद्यार्थी व उपस्थित अतिथि। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बागला डिग्री कॉलेज में सोमवार को चयनित 805 में से 500 से अधिक विद्यार्थियों को स्मार्टफोन एवं टैबलेट दिए गए। स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब वे इसका प्रयोग अपना भविष्य संवारने में करेंगे।
बागला डिग्री कॉलेज के सेमिनार हॉल में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने की। उपजिलाधिकारी विपिन शिवहरे, डीआईओएस रीतू गोयल और सीओ सदर मनोज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
एसडीएम सदर ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। डीआईओएस रीतू गोयल ने कहा कि शासन विद्यार्थियों को प्रगतिशील और तकनीकी ज्ञान में दक्ष करने को संकल्पित है। प्राचार्य ने कहा कि तकनीकी ज्ञान का सकारात्मक उपयोग करने से ज्ञान-विज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन
बागला कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि विज्ञान वरदान भी है और अभिशाप भी है। विद्यार्थियों को सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। मेजर राजकमल दीक्षित ने तकनीकी ज्ञान को सर्वोत्तम बताया और पॉजिटिव थिंकिग की बात कही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ लिपिक राजीव अग्रवाल, स्टेनो यतीश नगाइच, डॉ. वीरेश शर्मा, डा.ॅ संतोष कुमार, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. देवदत्त सिंह, डॉ. राजेश कुमार हिंदी मुख्य अनुशासन अधिकारी, डॉ. चंद्रशेखर रावल, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रीति वर्मा आदि मौजूद रहे।