फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than 500 people ready to bring a new vehicle home on the festival

हाथरस : त्योहार पर 500 से ज्यादा लोग नया वाहन घर लाने को तैयार

Tue, 18 Oct 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than 500 people ready to bring a new vehicle home on the festival
हाथरस : शहर के एक बाइक शोरूम पर धनतेरस के लिए बुकिंग कराने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस बार कोरोना नहीं है, इसलिए शहर में दिवाली और धनतेरस के त्योहार से पहले उपहारों के साथ ऑटोमोबाइल्स का बाजार सज गया है। खास बात यह है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिकांश बाइकों की कीमत में तीन हजार रुपये का इजाफा हुआ है। इस कारण ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। धनतेरस की बुकिंग पर ग्राहकों को चांदी का सिक्का व लकी ड्रॉ के जरिए सोना जीतने का मौका तक दिया जा रहा है। धनतेरस के लिए सभी एजेंसी पर 500 से ज्यादा बाइक व स्कूटर की बुकिंग अब तक हो चुकी है। धनतेरस के साथ ऑटोमोबाइल्स बाजार में अच्छा बूम आने की उम्मीद कारोबारी जता रहे हैं।
हाथरस शहर में अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन बाइक व इलेक्ट्रोनिक स्कूटर की एजेंसी हैं। धनतेरस के लिए साढ़े तीन सौ बाइक की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा 152 बाइक की बुकिंग दिवाली के लिए हुई है। इसके अलावा स्कूटर व बैटरी से चलने वाले स्कूटर आदि की बुकिंग भी हो चुकी है। बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश से ऑटो बाजार पर असर पड़ा है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहार करीब आने तक यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन

स्कूटर खरीदने पर नहीं बढ़ेगा जेब पर खर्च
हीरो कंपनी द्वारा शहर में बाइक एक्सचेंज ऑफर निकाल रखा है। कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। बाइक खरीदने पर चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। साथ ही सोना जीतने के लिए लकी ड्रॉ भी निकाले जा रहे हैं। स्कूटर खरीदने पर कंपनी द्वारा दो साल तक मेंटनेंस मुफ्त किया जाएगा। इसे अलावा ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह तरह की योजनाएं लागू की गई हैं। स्प्लेंडर बाइक 71 हजार 350, डीलेक्स 53 हजार 68 रुपये की, स्कूटर 68 हजार दो सौ 68 रुपये का, प्रीमियत एक्सट्रीम बाइक एक लाख बीस हजार एक सौ 66 रुपये की। ग्लैमर 85 हजार 38 रुपये की बिक रही है। वहीं 65 सौ 75 रुपये का पांच साल का बीमा किया जा रहा है। कुल मिलाकर बाइकों की कीमत में ईजाफा होने के चलते ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

152 बाइक की बुकिंग धनतेरस के लिए हो गई है। इसके अलावा साढ़े तीन सौ डीलक्स बाइक बुक हो गई हैं। इस बार सभी बाइकों की कीमत में करीब तीन हजार रुपये का इजाफा हुआ है। धनतेरस से बाजार में बूम आने की उम्मीद है, इसलिए खरीदारी अभी तक सही चल रही है।
-सचिन कुमार, बाइक शोरूम मैनेजर।
इस बार हीरो कंपनी ने बाइकों बीएस सिक्स होने के चलते काफी फंक्शन में बदलाव किया है। डिजायन भी नई तरह की है। इस बार बाइकों के रेट काफी बढ़ गए हैं। इस कारण खरीदारी में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी देख रहे हैं कि कौन सी बाइक ली जाए।

-जितेंद्र गौड़, ग्राहक
बाइकों की कीमत में इस कदर इजाफा हुआ कि खरीदने से से पहले सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऑटो सेक्टर में बाइकों के दामों में वृद्धि के चलते जेब पर अधिक बोझ बढ़ा है। महंगाई को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि बाइक आमजन तक आसानी से पहुंच सके।
-योगेश रावत, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed