फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than 17 lakh saplings are preparing forest department in its nursery

हाथरस : अपनी नर्सरी में वन विभाग तैयार कर रहा 17 लाख से अधिक पौधे

Sun, 09 May 2021 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than 17 lakh saplings are preparing forest department in its nursery
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में जुलाई माह में हरियाली की अलख जगाई जाएगी। इसके लिए वन विभाग अपनी आधा दर्जन से अधिक नर्सरियों में 17 लाख से अधिक पौधे तैयार कर रहा है। 23 विभागों की मदद से जिले में करीब 21 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण के लिए वन विभाग ने गड्ढों की खोदाई का काम पूरा कर लिया है। बाकी काम विभाग संक्रमण कम होने के बाद पूरा होने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का हरियाली पर खासा ध्यान है। पिछले साल जिले में 17 लाख पौधे लगाए गए थे। इस साल हरियाली का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। जिले में इस वर्ष करीब 21 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें खास बात यह है वन विभाग ने हतीसा, वन विभाग कार्यालय सहित आधा दर्जन नर्सरियों में 17 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

बाकी पौधों को बाहर से मंगाया जाएगा। इस बार पौधरोपण में सहयोग करने वालों को हरित सेनानी भी माना जाएगा। वन विभाग पौधरोपण को लेकर पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है। वर्तमान में कोरोना काल के चलते कार्य धीमी गति से चल रहा है। तिथि तय होने के बाद पौधरोपण का काम तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed