फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Moon will be seen in Hathras at 8.20 pm on Karva Chauth

हाथरस: करवा चौथ पर रात आठ बजकर बीस मिनट पर होगा हाथरस में चंद्र दर्शन

Sun, 01 Nov 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Moon will be seen in Hathras at 8.20 pm on Karva Chauth
हाथ्रारस: बाजार में करवा चौथ की खरीददारी के लिए लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस बार बुधवार शिवयोग में यह पर्व मनाया जाएगा। बृज की देहरी कहे जाने वाले हाथरस में रात 8.20 बजे चंद्र दर्शन होगा। इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सोमवार को बाजार में खासी भीड़ रहेगी। महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा-पाठ के सामान की भी खरीददारी करेंगी।
जैसे-जैसे करवाचौथ का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे ही लॉकडाउन में धराशायी हुए बाजारों की रौनक भी लौट रही है। अब से दो दिन बाद यह पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। साड़ी की दुकानें और शोरूम हों या फिर सौंदर्य प्रसाधन के सामान की दुकानें। हर जगह महिलाआें की अच्छी भीड़ दिख रही है। महिलाएं यहां मनपसंद साड़ियां और सामान चुनने में माथापच्ची करती नजर आती हैं।
विज्ञापन

इस बार करवाचौथ का पर्व शिवयोग में मनाया जाएगा। रात आठ बजकर बीस मिनट पर चंद्र दर्शन होगा। करवाचौथ को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इस पर्व से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। वंश वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी
बुधवार को रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच में चंद्र दर्शन होगा। जहां प्रदूषण होगा, वहां चंद्रमा के दर्शन में 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है। पर्व को महिलाएं चौकी लगाएं। देसी घी का दीपक जलाएं। मिट्टी के करवा में दही, दूध, मिष्ठान, गंगाजल आदि डालकर जल भरें। मिट्टी की गौर बनाएं और कथा श्रवण करें। उसके बाद पूजा-अर्चना करें। छलनी में दीपक रखकर चंद्रदर्शन करें। करवा में भरे हुए जल से अर्घ्य दें। पति के हाथों से जल ग्रहण करें। अर्घ्य देने के बाद अपने बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें। भोजन ग्रहण करते हुए व्रत को खोलें।
-आचार्य बल्लभ जी महाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed