फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Monitoring is being done on the expenditure of the candidates

हाथरस : प्रत्याशियों के खर्च पर रखी जा रही निगरानी

Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Monitoring is being done on the expenditure of the candidates
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार-प्रसार व अन्य कार्यों के लिए 40 लाख रुपये तक खर्च किए जाने की सीमा निर्धारित की गई है। इस खर्च के बारे में सभी राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों को विभिन्न माध्यमों से अवगत करा दिया गया है। प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी अब व्यय प्रेक्षक के जरिये की जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में प्रशासन की ओर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग सहायक व्यय प्रेक्षक नामित किए गए हैं। इन सहायक व्यय प्रेक्षकों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च का ब्योरा लिया जा रहा है। प्रत्याशियों के होने वाले खर्च को लेकर एक अलग से रजिस्टर तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

सभी प्रत्याशियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि 10 हजार से अधिक के खर्च का डिजिटल तरीके से भुगतान किया जाए। इस क्रम में प्रशासन की ओर से सभी बैंक खातों का ब्योरा भी देखा जा रहा है। प्रेक्षक की ओर से अब सहायक व्यय प्रेक्षकों के माध्यम से होने वाले खर्च का आंकलन करना शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed