फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Molestation of a woman going for defecation

हाथरस : शौच के लिए जा रही महिला से की छेड़खानी

Fri, 12 Aug 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Molestation of a woman going for defecation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ शौच के लिए जाते वक्त गांव के युवक ने छेड़खानी कर दी। इसकी शिकायत लेकर महिला के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार की देर शाम को शौच के लिए जा रही थी। इस बीच रास्ते में गांव के एक युवक ने महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर दी। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला के परिवार के लोग आरोपी युवक के घर शिकायत करने गए तो महिला के परिजनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। परिजन महिला को लेकर चंदपा थाने पहुंचे। इस मामले में महिला ने तीन नामजदों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed