फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mohan, who has crossed the age of 60, won three gold medals

हाथरस : 60 की उम्र पार कर चुके मोहन ने जीते तीन गोल्ड मेडल

Thu, 25 Feb 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mohan, who has crossed the age of 60, won three gold medals
हाथरस : लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र प्? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

प्रतिभा के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इसका ताजा उदाहरण गांव मंस्या के रहने वाले मोहन सिंह आर्य हैं। भले ही मोहन सिंह 60 की उम्र को पार कर चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी प्रतिभा को देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।
लखनऊ के चारबाग के उत्तर रेलवे स्टेडियम में 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021, 24 और 25 फरवरी तक चली, जिसमें जिले की सादाबाद तहसील के गांव मंस्या खुर्द निवासी मोहन सिंह आर्य पुत्र फूल सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने 10,000 मीटर, 5,000 मीटर और 1500 मीटर की तीनों दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर करके अपने गांव, तहसील और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। मोहन सिंह बीएसएनएल से रिटायर्ड लेखाकार हैं और एथलेटिक्स का कई बार हिस्सा बन चुके हैं। फिलहाल, वह गांव में रहकर खेती कर रहे हैं और रोजाना सुबह-शाम कई किमी तक दौड़ लगाते हैं। मोहन सिंह आर्य ने बताया कि अब वह 20 मार्च से 24 मार्च तक छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed